अब जिला स्तर पर कांग्रेसियों में छिड़ा महाभारत!
Arvind Kumar
October 6th 2019 02:06 PM --
Updated:
October 6th 2019 02:08 PM
यमुनानगर। (तिलक भारद्वाज) कांग्रेस में टिकट को लेकर छिड़ा महाभारत अब जिला स्तर भी आ गया है। यही नजारा यमुनानगर में देखने को मिला है। यमुनानगर में कांग्रेस की टिकट ना मिलने से नाराज कांग्रेसियों ने शनिवार को कांग्रेस (इंटक) के कार्यालय को ताला जड़ दिया। नाराज कार्यकर्ताओं ने ताला भी उस समय लगाया जब कांग्रेस की उम्मीदवार कार्यालय का शुभारंभ करने के लिए जा रही थीं।