विज ने भ्रष्टाचार के मामले में नगर परिषद के जेई को किया सस्पेंड

By  Arvind Kumar December 23rd 2019 12:43 PM -- Updated: December 23rd 2019 12:45 PM

अंबाला। (कृष्ण बाली) स्थानीय शहरी निकाय मंत्री अनिल विज ने भ्रष्टाचार के एक मामले में कड़ा एक्शन लिया है। मंत्री ने भ्रष्टाचार के मामले में अंबाला छावनी नगर परिषद के जेई कपिल कुमार को सस्पेंड किया है। दशहरा ग्राउंड की दीवार 7 फुट की जगह 5 फुट बनाने के मामले में JE को सस्पेंड किया गया है।

JE suspended in corruption case

दो दिन पहले ही मंत्री के संज्ञान में पूरा भ्रष्टाचार का मामला आया था। जिसके बाद जांच की गई और अब मंत्री ने जेई को सस्पेंड कर दिया है। गौर हो कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ-साथ मंत्री विज ने पहले ही कर्मचारियों और अधिकारियों को काम में पारदर्शिता को लेकर सख्त हिदायतें दे रखी हैं। ऐसे में सरकार के आदेशों की पालना ना करने वाले और भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त कर्मचारियों और अधिकारियों पर कार्रवाई लाजमी है।

यह भी पढ़ेंबच्चों के हाथ में पहुंचा नशा, विज के पास आई शिकायत में पुलिसकर्मियों पर गंभीर आरोप

---PTC NEWS---

Related Post