रोहतक से जेजेपी ने किया चुनाव का शंखनाद, दुष्यंत ने जारी किया चुनावी घोषणा पत्र
Arvind Kumar
September 22nd 2019 05:14 PM --
Updated:
September 22nd 2019 05:18 PM
रोहतक। हरियाणा की राजनीतिक राजधानी रोहतक से जेजेपी ने विधानसभा चुनाव का शंखनाद कर दिया है। चौधरी देवीलाल के 106वें जन्मदिवस पर आयोजित 'जन सम्मान दिवस - 2019' के जरिए जेजेपी ने चुनावी बिगुल फूंका है। रैली में पूर्व सांसद दुष्यंत चौटाला ने अपनी पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी किया।
हालांकि दुष्यन्त चौटाला ने आज रैली में ये तमाम वायदे किए, लेकिन भाषण में दुष्यन्त चौटाला किसानों को भूल गए, रैली में किसानों के नाम पर सिर्फ नारे लगवाए गए! इस दौरान दुष्यंत ने किसानों के लिए कोई बड़ा वादा नहीं किया!