खाली हुई कालका विधानसभा सीट, विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द

By  Arvind Kumar January 30th 2021 03:10 PM -- Updated: January 30th 2021 03:13 PM

चंडीगढ़। कालका से कांग्रेस विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द की गई है। हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदीप चौधरी को 3 साल की सजा होने के चलते उन्हें अयोग्य घोषित किया गया है। आज से कालका सीट खाली घोषित की गई है।

Kalka Seat Declared Vacant खाली हुई कालका विधानसभा सीट, विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द

बता दें कि नालागढ़ में कालका के विधायक प्रदीप चौधरी समेत 15 लोगों को तीन-तीन साल की सजा हुई है। साथ ही 85 -85 हजार जुर्माना भी लगाया गया है। यह सजा नालागढ़ की निचली अदालत ने सुनाई है।

Kalka Seat Declared Vacant खाली हुई कालका विधानसभा सीट, विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द

दरअसल 2011 में एक युवक की मौत के बाद बद्दी चौक पर जाम लगाने, सरकारी काम में बाधा उत्पन्न करने व सरकारी प्रोपर्टी को नुकसान पहुंचाने के उनपर आरोप थे। जिसकी सुनवाई काफी वक्त से निचली अदालत में चल रही थी। बीते 14 जनवरी को इसे लेकर निचली अदालत ने फैसला सुनाया था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा की खाप पंचायतें अब फिर कूदी किसान आंदोलन में

यह भी पढ़ें- दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने पुलिस कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी

Kalka Seat Declared Vacant खाली हुई कालका विधानसभा सीट, विधायक प्रदीप चौधरी की सदस्यता रद्द

गौर हो कि इससे पहले हरियाणा के ऐलनाबाद की सीट भी खाली हो गई थी। ऐलनाबाद से इनेलो विधायक अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के समर्थन में पिछले दिनों अपने पद से इस्तीफा दिया था। अब तक हरियाणा विधानसभा की दो सीटे खाली हो चुकी हैं।

Related Post