जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर : किरण चौधरी
Arvind Kumar
January 29th 2019 04:05 PM --
Updated:
January 29th 2019 04:06 PM
भिवानी। (किशन सिंह) कांग्रेस विधायक दल की नेता किरण चौधरी ने भाजपा नेताओं पर जातिवाद का जहर घोल कर देश को बर्बाद करने का बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जातिवाद का इंजेक्शन लगाने में BJP का हर छोटा-बड़ा नेता माहिर है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा नेता जातिवाद का जहर घोल कर देश का नाश करना चाहते हैं। किरण चौधरी ने कहा कि भाजपा कहने को जीरो टालरेंस का नारा देती है लेकिन इनके राज में महंगाई के साथ-साथ भ्रष्टाचार भी 10 गुणा बढ़ा है।