कुमारी सैलजा बोलीं- हरियाणा सरकार जनता की नजरों में फेल

By  Arvind Kumar June 17th 2021 02:32 PM

नई दिल्ली। हरियाणा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षा कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार के 600 दिन पूरे होने पर सरकार की उपलब्धियों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि जो सरकार जनता के बीच ही नहीं जा सके वो सरकार किस बात का महिमा मंडन करेगी।

सीएम खट्टर बोले- हमने 600 दिन में 1200 दिन के बराबर काम किया

उन्होंने कहा कि 600 दिन का काम गिनवाना है तो सीधे जनता को गिनवाएं। योजनाओं ‌के‌ नाम बदले जा रहे हैं। नई योजनाओं का एलान किया जा रहा है, उससे कितना लाभ पहुंचा है यह बताएं।

यह भी पढ़ें- गुरनाम सिंह चढूनी ने सरकार को दी चेतावनी, कही ये बात

यह भी पढ़ें- अब राशन डिपो पर भी मिलेगा जनरल स्टोर का सामान

शैलजा ने कहा कि 75 परसेंट आरक्षण सुनने में अच्छा लगता है लेकिन हरियाणा में नौकरियों के अवसर कितने पैदा हुए, कितनी कंपनी आई वह भी बताएं।

कांग्रेस नेता ने कहा कि हरियाणा सरकार जनता की नजरों में फेल है। तमाम फसलों पर हरियाणा में एमएसपी देनी की बात कही जाती है लेकिन किसान आंदोलन के बीच में समस्या का कोई समाधान निकालने का कोई प्रयास नहीं किया गया।

Related Post