उद्धव ठाकरे ने किसानों को दिया तोहफा, कर्ज माफी के वादे को किया पूरा
Arvind Kumar
December 21st 2019 05:12 PM --
Updated:
December 21st 2019 05:13 PM
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने अपना वादा पूरा करते हुए राज्य के किसानों को तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा कि किसानों का 2 लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। कर्जमाफी के पैसे सीधे बैंकों में जमा किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि योजना को मार्च से लागू किया जाएगा।