बरसात के चलते गिरी घर की छत, राज्यमंत्री संदीप सिंह ने तत्काल 2 लाख रुपए की मदद की घोषणा की

By  Arvind Kumar July 29th 2021 10:37 AM

कुरुक्षेत्र। (अशोक यादव) आमतौर पर हादसा होने के बाद लंबे अरसे तक सरकारी मदद का इंतजार रहता है लेकिन कुरुक्षेत्र के गांव लोहार माजरा में जैसे ही बरसात से मकान की छत गिरने व लोगों के दबने की सूचना मिली तो खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह तमाम कार्यक्रम रद्द कर रहमत का फरिश्ता बने और जरूरतमंद पीड़ित को दो लाख नगद मदद के साथ साथ घायलों के इलाज का आश्वासन भी दिया।

दरअसल बरसात में राजकुमार के घर की छत गिर गई थी जिसके नीचे दबने से उसकी पत्नी राजू देवी बेटी पिंकी बेटा राहुल घायल हो गए। घायल कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल में उपचाराधीन है। राजकुमार ने बताया कि उसके पास एक जर्जर हाल का यही कमरा घर के रूप में था। इसी कमरे में किचन तो सब कुछ एक ही कमरे में था।

यह भी पढ़ें- हरियाणा-पंजाब में दो दिन का येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

यह भी पढ़ें- सोनीपत में सामने आया हॉरर किलिंग का मामला

वहीं खेल मंत्री ने पिहोवा मेन चौक पर 4 मरला कॉलोनी में जलभराव की समस्या को लेकर भी अधिकारियों को पंप से पानी निकालने के लिए आदेश दिए और साथ ही मौके का मुआयना भी किया

Related Post