'आप' को विकल्प के रूप में देख रही जनता, भाजपा-कांग्रेस को नकारा : सुशील गुप्ता

By  Arvind Kumar October 12th 2019 10:03 AM

पलवल। (गुरदत्त गर्ग) आम आदमी पार्टी के राज्य सभा सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि पार्टी हरियाणा में सत्ता परिवर्तन करेगी। प्रदेश की जनता ने भाजपा, कांग्रेस व जजपा पार्टी को नकार दिया है और आम आदमी पार्टी को विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। आम आदमी पार्टी हरियाणा विधानसभा की सभी सीटों पर पुरजोर तरीके से चुनाव लड़ रही है। प्रदेश की जनता व्यवस्था परिवर्तन चाहती है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर दिल्ली की तर्ज पर हरियाणा में भी विकास किया जाएगा। इस अवसर पर पलवल प्रत्याशी कुलदीप कौशिक भी मौजूद थे। [caption id="attachment_348924" align="aligncenter" width="700"]AAP 1 'आप' को विकल्प के रूप में देख रही जनता, भाजपा-कांग्रेस को नकारा : सुशील गुप्ता[/caption] वहीं सांसद सुशील गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी का मकसद हरियाणा प्रदेश में व्यवस्था को बदलना है। भाजपा सरकार को प्रदेश में व्यापारी और किसानों की चिंता नहीं है। प्रदेश में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं बढ़ी हैं। प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं मिलने की वजह से युवा नशे और गुनाह के रास्ते पर चल पड़े हैं। इसके विपरीत दिल्ली में शिक्षा, चिकित्सा, बिजली, पानी के साथ हर क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य किए गए हैं। [caption id="attachment_348925" align="aligncenter" width="700"]AAP 2 'आप' को विकल्प के रूप में देख रही जनता, भाजपा-कांग्रेस को नकारा : सुशील गुप्ता[/caption] गुप्ता ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा व कांग्रेस भी यह मानने लगी है कि दिल्ली सरकार ने स्कूलों व अस्पतालों की दिशा में सुधार किया है। पूरे देश के अंदर लोगों को यह उम्मीद जगी है कि ईमानदार सरकार हो तो लोगों के हित में कार्य किए जा सकते हैं। वर्तमान सरकार पूंजीपतियों के लिए कार्य करती है। आम आदमी पार्टी की सरकार शत प्रतिशत लोगों के हित में कार्य करती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का जनाधार घट रहा है। कांग्रेस पार्टी हाशिए पर जा चुकी है। क्षेत्रीय दल चुनावों में अच्छी परफोर्मेंस नहीं दे रहे है। सभी राजनैतिक दल जाति, धर्म के नाम पर चुनाव लड़ रहे हैं। आम आदमी पार्टी की सरकार जनहित के मुद्दों को लेकर चुनाव मैदार में उतरी है। यह भी पढ़ें : कांग्रेस ने जारी किया घोषणा पत्र, जनता से किए ये वादे ---PTC NEWS---

Related Post