सीएम के घर पहुंचे नीरज चोपड़ा, मनोहर लाल बोले- बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण
Arvind Kumar
August 18th 2021 10:45 AM --
Updated:
August 18th 2021 10:53 AM
चंडीगढ़। ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा ने आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से उनके आवास पर मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है, नीरज चोपड़ा के साथ मुलाकात हुई है। उन्होंने भारत का गौरव बढ़ाया है। भारत को टेली में 48 वां स्थान नीरज चोपडा के गोल्ड मेडल की वजह से मिला, लेकिन अभी भी हम संतुष्ट नहीं हैं। अभी खेलों में बहुत कुछ करना बाकी है।