दुष्यंत के पंचकूला आने से चंद घंटे पहले जेजेपी को लगा बड़ा झटका, जिलाध्यक्ष ने छोड़ी पार्टी

By  Arvind Kumar April 10th 2019 09:45 AM -- Updated: April 10th 2019 09:46 AM

पंचकूला। (उमंग श्योराण) सांसद दुष्यंत चौटाला के पंचकूला आने से चंद घंटे पहले ही जिला पंचकूला में जननायक जनता पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पंचकूला जेजेपी युवा जिलाध्यक्ष स्वर्ण सिंह उर्फ़ सोनू हरयोली ने पार्टी छोड़ दी है।दुष्यंत व दिग्विजय चौटाला के खासमखास कहे जाने वाले सोनू हरयोली ने बीजेपी का दामन थाम लिया है।

Swarn Singh Joins BJP सोनू हरयोली ने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने पटका पहनाकर सोनू हरयोली का पार्टी में स्वागत किया। सोनू हरयोली ने इस दौरान कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार की विकास नीतियों से प्रभावित होकर उन्होंने पार्टी ज्वाइन की है।

यह भी पढ़ें : पंजाब के लिए जल्द उम्मीदवारों का ऐलान करेगी आप, कांग्रेस से नहीं बनी बात

Related Post