कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

By  Arvind Kumar December 3rd 2020 02:15 PM -- Updated: December 3rd 2020 02:51 PM

नई दिल्ली। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और अकाली दल के सुप्रीमों प्रकाश सिंह बादल ने कृषि कानूनों के विरोध में अपना पद्म विभूषण सम्मान वापस कर दिया है। उन्होंने इस बाबत राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को तीन पन्नों का पत्र लिखकर कृषि कानूनों का विरोध किया है।

Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

प्रकाश सिंह बादल ने किसानों पर हुई कार्रवाई की निंदा की है। उन्होंने कहा कि मैं जो भी हूं किसानों की वजह से हूं। ऐसे में अगर किसानों को अपमान हो रहा है, तो किसी तरह का सम्मान रखने का कोई फायदा नहीं है।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में लगे स्मार्ट मीटर, अब मोबाइल की तरह करें बिजली का रिचार्ज

यह भी पढ़ें- सुरजेवाला बोले- मोदी सरकार राजनैतिक तौर से बेईमान, किसान की पीठ में छुरा घोंप रही!

Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

वहीं प्रकाश सिंह बादल के बाद अकाली दल के नेता रहे सुखदेव सिंह ढींढसा ने भी अपना पद्म भूषण सम्मान वापस लौटाने की घोषणा की है। वो भी कृषि कानूनों के विरोध में अपना सम्मान लौटाने जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक हॉकी ओलम्पियन और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान परगट सिंह भी 7 दिसम्बर को पद्म श्री सम्मान वापस देंगे।

Badal Return Padma Bhushan कृषि कानूनों के खिलाफ पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल ने लौटाया पद्म विभूषण

बता दें कि अकाली दल की नेता हरसिमरत कौर बादल ने कृषि कानूनों के खिलाफ केंद्रीय मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। वहीं बाद में अकाली दल ने एनडीए से भी समर्थन वापस ले लिया था। अकाली दल लगातार किसानों के हक की लड़ाई लड़ रहा है और केंद्र से कृषि कानूनों को वापस करने की मांग कर रहा है।

Related Post