साध्वी प्रज्ञा सिंह की नजर में देशभक्त हैं नाथुराम गोडसे, अब दे दिया यह बयान

By  Arvind Kumar May 16th 2019 03:00 PM -- Updated: May 16th 2019 03:02 PM

भोपाल। अपने विवादित बयानों से सुर्खियों में रहने वाली भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने एक बार फिर से विवादित बयान दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि नाथुराम गोडसे देशभक्‍त थे, देशभक्‍त हैं और देशभक्‍त रहेंगे। यह भी पढ़ें : यूपी में चुनावी जनसभा के दौरान बुआ-बबुआ सहित दीदी पर बरसे पीएम मोदी दरअसल पत्रकार ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर से भगवा आतंकवाद और कमल हासन के बयान को लेकर प्रतिक्रिया पूछी थी, जिसके जवाब में साध्वी ने नाथुराम को देशभक्त कहा है। [caption id="attachment_295972" align="aligncenter" width="700"]pragya-thakur इससे पहले भी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई विवादित बयान दे चुकी हैं।[/caption] साध्‍वी प्रज्ञा ठाकुर ने आगे कहा कि नाथुराम गोडसे को आतंकवादी कहने वाले लोग अपने गिरेबां में झांक कर देखें। ऐसे लोगों को इस चुनाव में जवाब दे दिया जाएगा। बता दें कि इससे पहले भी साध्‍वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर कई विवादित बयान दे चुकी हैं। उनके विवादित बयानों के कारण चुनाव आयोग कई बार उनके चुनाव प्रचार करने पर रोक भी लगा चुका है। यह भी पढ़ें : आजम खान के बाद प्रज्ञा सिंह के प्रचार करने पर आयोग ने लगाया बैन

Related Post