यूपी में चुनावी जनसभा के दौरान बुआ-बबुआ सहित दीदी पर बरसे पीएम मोदी
उत्तर प्रदेश के मऊ में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी[/caption]
यह भी पढ़ें : मायावती का पलटवार, कहा- फूट डालो और राज करो की नीति अपना रहे मोदी
प्रधानमंत्री ने कहा कि सपा-बसपा ने यहां से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो बलात्कार के आरोप में भगौड़ा है।
समाजवादी पार्टी का इतिहास तो लोग जानते हैं, लेकिन क्या मायावती ऐसे उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगी? वहीं उन्होंने कहा कि मायावती ने पश्चिम बंगाल को लेकर उन पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है। जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, मुझे लगा बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।
यह भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल में समय से पहले ही प्रचार पर लगी रोक, कांग्रेस ने बताया लोकतंत्र का काला दिन
पीएम ने कहा कि कुछ महीने पहले जब पश्चिम मिदनापुर में मेरी सभा थी तो वहां TMC के गुंडों द्वारा अराजकता फैलाई गयी थी। इसके बाद ठाकुरनगर में तो ये हालत कर दी गई थी कि मुझे अपना संबोधन बीच में छोड़कर मंच से हट जाना पड़ा था।
[caption id="attachment_295889" align="aligncenter" width="700"]
प्रधानमंत्री ने कहा कि सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही हैं[/caption]
पीएम मोदी ने कहा कि TMC के गुंडों की ये दादागीरी परसों रात भी देखने को मिली है। परसों कोलकाता में अमित शाह के रोड शो के दौरान TMC के गुंडों ने ईश्वर चंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने वालों को कठोर से कठोर सज़ा दी जानी चाहिए। सत्ता के नशे में ममता दीदी लोकतंत्र विरोधी मानसिकता में बंगाल में सब कुछ कर रही हैं। दीदी का रवैया तो मैं बहुत दिनों से देख रहा हूं, अब इसे पूरा देश भी देख रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘दीदी’ के समर्थन में उतरीं ‘बहनजी’, बोलीं- दबाव में काम कर रहा चुनाव आयोग