मंदी की खबरों पर बोलीं प्रियंका गांधी, सरकार की खामोशी खतरनाक
Arvind Kumar
September 5th 2019 02:21 PM
नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देशभर में मंदी की खबरों के बीच इस पर बीजेपी सरकार की खामोशी पर सवाल उठाए हैं। प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर कहा कि मंदी की खबरों पर भाजपा सरकार की खामोशी बहुत खतरनाक हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार के पास न हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। उन्होंने कहा कि सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा।