CAB को लेकर दिल्ली में हुए बवाल पर बोलीं प्रियंका, आवाज उठाने वालों का दमन कर रही सरकार

By  Arvind Kumar December 16th 2019 10:54 AM

नई दिल्ली। बीते रोज दिल्ली की सड़कों पर नागरिकता संशोधन बिल को लेकर हुए बवाल के बाद उपद्रवियों ने दिल्ली-मथुरा रोड पर बसों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग कर दिया। इस घटनाक्रम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का कहना है कि सरकार विश्वविद्यालयों में घुसकर विद्यार्थियों का दमन कर रही है।

Priyanka Gandhi (1) CAB को लेकर दिल्ली में हुए बवाल पर बोलीं प्रियंका, आवाज उठाने वालों का दमन कर रही सरकार

सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए प्रियंका ने ट्वीट कर कहा,“देश के विश्वविद्यालयों में घुस घुसकर छात्रों को पीटा जा रहा है। जिस समय सरकार को आगे बढ़कर लोगों की बात सुननी चाहिए, उस समय भारतीय जनता पार्टी नीत सरकार पूर्वोत्तर, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में विद्यार्थियों और पत्रकारों पर दमन के जरिए अपनी मौजूदगी दर्ज करा रही है।”

उन्होंने आगे कहा कि यह सरकर कायर है और जनता की आवाज़ से डरती है। इस देश के नौजवानों, उनके साहस और उनकी हिम्मत को अपनी खोखली तानाशाही से दबाना चाहती है। यह भारतीय युवा हैं, सुन लीजिए मोदी जी, यह दबेगा नहीं, इसकी आवाज़ आपको आज नहीं तो कल सुननी ही पड़ेगी।

यह भी पढ़ें: CAB पर कांग्रेस और उसके साथी तूफान खड़ा कर रहे हैं: पीएम मोदी

---PTC NEWS---

Related Post