पंजाब बजट 2021: विधानसभा जाने से रोके गए अकाली विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

By  Arvind Kumar March 8th 2021 11:28 AM

चंडीगढ़। चंडीगढ़ स्थित राज्य विधानसभा में आज वित्तीय वर्ष 2021-22 के लिए पंजाब का बजट पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री सुबह 11 बजे पंजाब विधानसभा में बजट पेश करेंगे। इस बीच शिरोमणि अकाली दल के सदस्यों ने विधानसभा जाने से रोके जाने पर प्रदर्शन किया। हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने अकाली नेताओं पर पानी की बौछारें कर दी और बाद में अकाली नेता बिक्रम मजीठिया सहित कई बड़े नेताओं को हिरासत में ले लिया।

Shiromani Akali Dal Latest News पंजाब बजट 2021: विधानसभा जाने से रोके गए अकाली विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

बिक्रम मजीठिया ने पीटीसी न्यूज से बातचीत में कहा कि अगर विधानसभा में विधायकों को नहीं जाने दिया जाएगा तो विधानसभा का क्या मतलब है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने एक भी चुनावी वादा पूरा नहीं किया। कर्मचारियों को टीए, डीए नहीं दिया गया, बेरोजगारों को रोजगार नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें- बारात से लौट रही कार पेड़ से टकराई, दो युवकों की हुई मौत

यह भी पढ़ें- किसानों के हित में सरकार का फैसला, दस दिन पहले शुरू होगी गेहूं की सरकारी खरीद

Punjab Budget 2021 पंजाब बजट 2021: विधानसभा जाने से रोके गए अकाली विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

अकाली नेताओं ने कहा कि हम लोकसभा के अंदर और बाहर प्रदेश की जनता की लड़ाई लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को डर है, क्योंकि कांग्रेस ने लोगों से धोखा किया है। कांग्रेस ने चार साल में प्रदेश का बेड़ा गर्क किया है। तानाशाही तरीके से अकाली दल के विधायकों को सस्पेंड किया गया।

Punjab Budget 2021 पंजाब बजट 2021: विधानसभा जाने से रोके गए अकाली विधायक, पुलिस ने हिरासत में लिया

बता दें कि यह बजट पंजाब सरकार का आखिरी पूर्ण बजट है। अगल साल पंजाब में विधानसभा चुनाव हैं। इसके चलते इस बजट पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं। माना जा रहा है कि बजट में कई नई योजनाओं का ऐलान किया जा सकता है।

Related Post