पुलिस से धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिरे राहुल गांधी, गिरफ्तार

By  Arvind Kumar October 1st 2020 03:54 PM -- Updated: October 1st 2020 03:59 PM

लखनऊ। हाथरस कथित गैंगरेप पीड़िता के घर जा रहे राहुल गांधी पुलिस की धक्का मुक्की के बीच जमीन पर गिर गए। इसे लेकर राहुल गांधी ने कहा कि अभी पुलिस वालों ने मुझे धकेल के लाठी मारकर गिराया ठीक है, मैं कुछ नहीं कह रहा हूं, कोई प्रॉब्लम नहीं। इस हिंदुस्तान में क्या RSS और BJP के लोग ही चल सकते हैं? क्या आम आदमी नहीं चल सकता? क्या इस देश में नरेंद्र मोदी ही पैदल जा सकते हैं?

Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update

हाथरस जाने की जिद्द पर अड़े राहुल गांधी को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी पर नोएडा ADCP रणविजय सिंह ने कहा कि पुलिस ने धारा188 के अंतर्गत राहुल गांधी को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि यहां महामारी अधिनियम का उल्लंघन हो रहा है। हाईकोर्ट की अवमानना हो रही है। अभी हम इनको यहां से आगे नहीं जाने देंगे।

Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update

घटना को लेकर प्रियंका गांधी ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा की ज़िम्मेदारी योगी सरकार को लेनी होगी, जिस तरह से प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार हो रहें, ये बंद होने चाहिए। यही स्थिति पिछले साल भी थी। पिछले साल तकरीबन इसी समय हम उन्नाव की बेटी की लड़ाई लड़ रहे थे। प्रदेश में हर रोज़ 11 रेप हो रहे हैं।

यह भी पढ़ेंकिसान मार्च: हरसिमरत कौर बादल का बयान- कानून में सुधार करे सरकार, अभी भी मौका

Rahul Gandhi arrested | Hathras Gangrape Case Update

बता दें कि अधिकारियों द्वारा उनकी गाड़ी रोके जाने के बाद प्रियंका गांधी वाड्रा और राहुल गांधी, कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ यमुना एक्सप्रेस-वे पर पैदल चलते हुए हाथरस की तरफ बढ़े रहे थे। दोनों 19 वर्षीय कथित सामूहिक बलात्कार पीड़िता के परिवार से मिलने के लिए हाथरस जा रहे थे।

Related Post