नेपाल के नाइट क्लब में दिखे राहुल गांधी, कौन है साथ में दिख रही लड़की? बीजेपी ने घेरा

By  Vinod Kumar May 3rd 2022 12:14 PM -- Updated: May 3rd 2022 12:21 PM

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। अपने दौरे के दौरान राहुल गांधी अब एक नए विवाद में घिर गए हैं। राहुल गांधी के नेपाल दौरे के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो काठमांडु के एक नाइटक्लब का बताया जा रहे हैं।

नेपाल के काठमांडू में रहने वाले भूपेन कुंवर ने इन दोनों वीडियो को फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किया है। एक वीडियो में राहुल गांधी शराब की बोतलों के आगे अपना फोन चेक कर रहे हैं। दूसरी वीडियो में वो एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कुछ बातचीत कर रहे हैं।

Rahul Gandhi, Nepal, night club, bjp

अब इस वीडियो पर बीजेपी ने कांग्रेस और राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। इस वीडियो पर बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, राहुल गांधी क्या कर रहे हैं, यह उनका निजी मामला है, लेकिन जब राजस्थान के जोधपुर में हिंसा हो रही है, राजस्थान में कांग्रेस की सरकार है, राजस्थान जल रहा है। इस पर चिंता व्यक्त करने के बजाय राहुल गांधी नेपाल में नाइटक्लब में पार्टी करते नजर आ रहे हैं, जबकि उन्हें भारत के लोगों के साथ उनकी समस्याओं के बारे में जानने के लिए होना चाहिए।

 

पूनावाला ने आगे कहा, कांग्रेस पार्टी खत्म हो गई है, लेकिन राहुल गाांधी की पार्टी यूं ही चलेगी। वो राजनीति में गंभीर नहीं हैं, जब उनकी पार्टी और देश के लोगों को उनकी जरूरत है, तब वे नेपाल में पार्टी कर रहे हैं।

बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने इसे तो चीन से जोड़ दिया। उन्होंने ट्वीट में लिखा, ये राहुल गांधी की निजी जिंदगी का मामला नहीं है। राहुल गांधी किसके साथ है? क्या चाइना के एजेंटों के साथ हैं? क्या राहुल गांधी जो ट्वीट करते है सेना के खिलाफ वो चाइना के दबाव में करते है? सवाल तो पूछे जाएंगे? सवाल राहुल गांधी का नहीं, देश का है।

Rahul Gandhi, Nepal, night club, bjp

वहीं, बीजेपी सोशल मीडिया इंचार्ज अमित मालवीय ने ट्विटर पर लिखा, मुंबई हमले के समय भी राहुल गांधी नाइटक्लब में थे। अब जब उनकी पार्टी संकट में है, तब भी वे नाइटक्लब में हैं।

Rahul Gandhi, Nepal, night club, bjp

Related Post