सुरजेवाला की सीएम खट्टर को चुनौती, कहा- गणित पर खुली बहस हो जाए

By  Arvind Kumar March 2nd 2020 11:08 AM -- Updated: March 2nd 2020 11:10 AM

चंडीगढ़। हरियाणा के बजट को लेकर कांग्रेस और बीजेपी में बहस छिड़ी हुई है। इस बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री खट्टर पर जवाबी हमला किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के मैथमेटिक्स वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आदरणीय खट्टर जी, आइए, गणित पर खुली बहस हो जाए। जगह और स्थान आप तय करें। सुरजेवाला ने कहा कि हरियाणा प्रांत को ₹1,98,700 करोड़ कर्ज़ के नीचे आपने व भाजपा ने कैसे डुबोया? हर हरियाणावी पर ₹78,228 का कर्ज़ क्यों? ₹1,27,769 करोड़ कर्ज़ का पैसा गया कहां? इंतज़ार रहेगा।

बता दें कि करनाल के काछवा गांव में पहुंचे मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से बातचीत में कहा था कि सुरजेवाला का मैथमेटिक्स थोड़ा कमजोर है, उसको ठीक करना पड़ेगा। इससे पहले बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए सुरजेवाला ने कहा था कि हरियाणा कर्ज में डूब रहा है, जिसपर मनोहर लाल ने पलटवार करते हुए जवाब दिया।

Randeep Surjewala open debate challenge to CM Manohar Lal Khattar सुरजेवाला की सीएम खट्टर को चुनौती, कहा- गणित पर खुली बहस हो जाए

हरियाणा के बजट पर सुरजेवाला का कहना है कि यह बजट जीरो परफॉर्मेंस और जीरो बजट है। उन्होंने कहा कि इस बजट ने हरियाणा के लोगों को 78,228 रुपए प्रति हरियाणवी को कर्जदार कर दिया। सुरजेवाला ने कहा कि बीजेपी सरकार में हरियाणा पर लगभग 1 करोड़ 90 हजार रुपए कर्ज बढ़ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि हरियाणा पर खट्टर सरकार में 280 प्रतिशत कर्ज बढ़ गया और खट्टर सरकार में हरियाणा में न तो एक भी अस्पताल बना है और न ही एक भी स्कूल और विश्वविद्यालय और थर्मल प्लांट का निर्माण हुआ!

यह भी पढ़ें: घणघस खाप की सराहनीय पहल, सामाजिक कुरीतियों से लड़ने का लिया फैसला

---PTC NEWS---

Related Post