रणजीत चौटाला का ऐलान, बीजेपी से लड़ेंगे अगला चुनाव
Arvind Kumar
December 22nd 2019 11:21 AM --
Updated:
December 22nd 2019 11:24 AM
सिरसा (सुरेंद्र सावंत)। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री चौधरी रणजीत सिंह चौटाला ने ऐलान किया है कि वे अपना अगला विधानसभा चुनाव भाजपा से ही लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा उन्हें टिकट देगी तो वे जरूर लड़ेंगे। उन्होंने कहा कि वे आजाद उम्मीदवार के तौर विधायक बने थे। इसलिए वे टेक्निकल भाजपा में शामिल नहीं हो सकते।