बजट स्पीच के दौरान पंजाब विधानसभा में हंगामा, अकाली नेताओं और सिद्धू में नोकझोंक
Arvind Kumar
February 18th 2019 01:23 PM --
Updated:
February 18th 2019 01:26 PM
चंडीगढ़। पंजाब सरकार का वर्ष 2019-20 का बजट आज विधानसभा में पेश किया जा रहा है। वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल विधानसभा में बजट पेश कर रहे हैं। मनप्रीत बादल ने वर्ष 2019-20 के लिए कुल 158493 करोड़ का बजट पेश किया है। बजट भाषण शुरू होने के कुछ देर बाद ही विधानसभा में हंगामा हो गया। जिसके बाद सदन की कार्यवाही कुछ देर के लिए रोक दी गई।