खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय महिला हॉकी टीम को शानदार जीत पर दी बधाई

By  Arvind Kumar August 2nd 2021 11:04 AM

नई दिल्ली। टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिला हॉकी में भारत को मिली शानदार जीत के बात टीम को बधाइयों का दौर लगातार जारी है। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टीम को बधाई देते हुए कहा कि हॉकी की हमारी दोनों ही टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है, इसके लिए उन्हें शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि पीवी सिंधु ने कांस्य पदक जीता और उससे पहले मीराबाई चानू ने पदक जीता व लवलीना ने शानदार प्रदर्शन किया। मुझे खुशी है कि भारत की बेटियों ने अब तक दो मेडल जीते हैं।

वहीं केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि आज भारत के लिए बहुत बड़ा दिन है। हमारी महिला और पुरुष हॉकी टीम का ओलंपिक सेमी​फाइनल में पहुंचना ही अपने आप में इतिहास रचना है। 49 साल बाद भारत ओलंपिक में सेमी​फाइनल खेल रहा है।

 

यह भी पढ़ें- बायोगैस प्लांट स्थापित करने के लिए मिल रही सब्सिडी

यह भी पढ़ें- बिजली दरों में कटौती का फैसला ऐतिहासिक: रणजीत सिंह चौटाला

उल्लेखनीय है कि महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हरा दिया है। भारतीय महिला हॉकी टीम ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारतीय टीम की ओर से गुरजीत कौर ने 22वें मिनट में एकमात्र गोल किया। भारतीय महिला टीम पहली बार ओलंपिक के सेमीफाइनल में पहुंची है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत की दोनों हॉकी टीमें सेमीफाइनल में पहुंच गई है।

Related Post