देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन का संकट, हिमाचल के इस अस्पताल में सरप्लस Oxygen उपलब्ध

By  Arvind Kumar May 2nd 2021 11:21 AM

शिमला। देश में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के चलते ऑक्सीजन की मांग भी बढ़ गई है। ऐसे में पूरे देश में ऑक्सीजन का संकट छाया हुआ है। देश में कई बड़े अस्पतालों में ऑक्सीजन की अभूतपूर्व कमी है। ऑक्सीजन एक्स्प्रेस ट्रेन पूरे देश में दौड़ाई जा रहीं हैं। इस बीच हिमाचल के IGMC में ऑक्सीजन की फिलहाल कोई कमी नहीं है।

यहां यहां आइसोलेशन वार्ड के अलावा आईसीयू, ऑपरेशन थियेटर और सामान्य वार्डों में ऑक्सीजन सप्लाई सुचारू रूप से चल रही है। दरअसल 2017 में IGMC में ऑक्सीजन प्लांट लगाया लगाया गया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने इसका उद्घाटन किया था। आज यह ऑक्सीजन प्लांट मरीजों के लिए संजीवनी बूटी के रूप में काम कर रहा है।

IGMC Hosptial में हर रोज 3,600 क्यूबिक मीटर ऑक्सीजन पैदा हो रही है, जिससे आईजीएमसी के साथ-साथ शिमला के केएनएच अस्पताल की मांग को भी पूरा किया जा रहा है। आईजीएमसी में ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, बल्कि सरप्लस ऑक्सीजन उपलब्ध है।

देश के कई राज्यों में ऑक्सीजन का संकट, हिमाचल के इस अस्पताल में सरप्लस Oxygen उपलब्ध

यह भी पढ़ें- 6 मिनट के वॉक टेस्ट से लग जाएगा आपके स्वास्थ्य का पता, जानें कैसे घर पर करे स्वास्थ्य की जांच

यह भी पढ़ें- सोसाइटियों में Small Covid19 आइसोलेशन सेंटर बना सकेंगी RWA

शिमला ग्रामीण के विधायक विक्रमादित्य सिंह ने इस ऑक्सीजन प्लांट को लेकर कहा कि यह पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की दूरदर्शिता को दर्शाता है। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी ने अपने आरोप पत्र में इस ऑक्सीजन प्लांट को डाला हुआ है।

Related Post