पैरालंपिक में रजत पदक जीतने वाली भाविना पटेल को 31 लाख का ईनाम देने की घोषणा

By  Arvind Kumar August 29th 2021 03:27 PM

चंडीगढ़। इंडियन टेबल टेनिस फेडरेशन का अध्यक्ष होने के नाते दुष्यंत चौटाला ने भाविना पटेल को 31 लाख रुपए का ईनाम देने की घोषणा की है। चंडीगढ़ में आयोजित प्रेस कॉंफ्रेस में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि भाविना ने पूरी दुनिया में देश का नाम रौशन किया है और उनकी इस कामयाबी के लिए उन्हें बधाई। दुष्यंत ने कहा कि फेडरेशन की तरफ से ईनाम के दौर पर भाविना को 31 लाख रुपये दिए जाएंगे और दिल्ली आने पर उनके सम्मान में कार्यक्रम का आयोजन होगा।

टेबल टेनिस के इतिहास में यह पहला मौका है कि भारतीय महिला ने रजत पदक जीता है। यह पदक पैरालम्पिक में भाग ले रहे सभी खिलाड़ियों को और अधिक हौंसला देगा, जिससे वे अपने-अपने खेलों में अच्छा कर पाएंगे और देश के लिए अधिक से अधिक पदक जीतने में कामयाब होंगे।

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने भी इस ऐतिहासिक जीत पर भाविना पटेल को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी और कहा कि भाविना की यह जीत देश के युवाओं व महिलाओं में खेल के प्रति नया उत्साह व जज्बा पैदा करेगी।

यह भी पढ़ें- किसानों पर लाठीचार्ज करना बेहद निंदनीय और कायरतापूर्ण भरा कदम: अभय सिंह चौटाला

यह भी पढ़ें- हनी सिंह को कोर्ट की फटकार, कहा- कानून से ऊपर कोई नहीं

उन्होंने कहा कि देश में आज लड़कियां हर क्षेत्र में आगे बढ़ी हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान व महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित की जा रही नई योजनाओं व नए कार्यक्रमों के सार्थक परिणाम आने से ही महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।

Related Post