कांग्रेस में इस्तीफों का दौर जारी, गुरुग्राम में तंवर समर्थकों ने दिया संयुक्त इस्तीफा
Arvind Kumar
October 5th 2019 04:44 PM --
Updated:
October 6th 2019 09:49 AM
गुरुग्राम। (नीरज वशिष्ठ) कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर के इस्तीफे के बाद तंवर गुट के पदाधिकारियों ने भी पार्टी से संयुक्त इस्तीफा दिया है। गुरुग्राम के कांग्रेस कार्यालय में तंवर गुट के पदाधिकारी पहुंचे और प्रेस वार्ता कर अपने पदों से इस्तीफों की घोषणा की। इनमें हरियाणा के लीगल सेल के प्रदेश अध्यक्ष, महिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय कोर्डिनेटर, प्रदेश प्रवक्ता, व्यापार सेल के प्रदेश के चेयरमैन शामिल है। इन सभी ने विधानसभा चुनावों में अपनी अनदेखी के आरोप कांग्रेस आलाकमान पर लगाए हैं।