जींद की जंग: ठंड के बीच मतदान के लिए निकले लोग, महिलाओं-युवाओं में खासा उत्साह

By  Arvind Kumar January 28th 2019 09:39 AM -- Updated: January 28th 2019 10:21 AM

जींद। उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही ठंड के बीच काफी संख्या में मतदाता मतदान केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए। मतदान प्रकिया शाम पांच बजे तक चलेगी। इस चुनाव में पहली बार सभी मतदान केन्द्रों पर वीवीपैट मशीनों को प्रयोग किया जा रहा है। जिससे पता चल सकेगा कि आपका वोट किस प्रत्याशी को गया है।

Election Duty

768 कर्मचारियों के जिम्मे चुनाव प्रक्रिया

इस उप चुनाव के लिए कुल 768 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है जिसमें दस प्रतिशत स्टाफ रिजर्व रखा गया है। 192 पीठासीन अधिकारी तथा इतने ही संख्या में अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

यह भी पढ़ें : जींद उपचुनाव: सात बजे से मतदान, एक दिव्यांग और पिंक मतदान केन्द्र स्थापित

Related Post