ईद पर ममता ने दिया एकजुटता का संदेश, कहा- जो हमसे टकराएगा वो चूर-चूर हो जाएगा
Arvind Kumar
June 5th 2019 01:18 PM
कोलकाता। ईद के अवसर पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एकजुटता का संदेश दिया है। मुस्लिम समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि त्याग का नाम है हिंदू, इमान का नाम है मुसलमान, प्यार का नाम है इसाई, सिखों का नाम है बलिदान, ये है हमारा प्यारा हिंदुस्तान। इसकी रक्षा हम लोग करेंगे, जो हमले टकराएगा वो चूर चूर हो जाएगा। यही हमारा स्लोगन है।