पीएम मोदी पर ममता का हमला, बोलीं- बंगाल को गुजरात नहीं बनने दूंगी
Arvind Kumar
June 12th 2019 10:06 AM --
Updated:
June 12th 2019 10:07 AM
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एक बार फिर अप्रत्यक्ष रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बंगाल को बदनाम किया जा रहा है। अगर आप बंगाल को और इसकी संस्कृति को बचाना चाहते हैं तो साथ आने की जरूरत है। ममता ने कहा कि बंगाल को गुजरात बनाने की कोशिश हो रही है। लेकिन बंगाल गुजरात नहीं है।