Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

धोखे से हुआ आम आदमी पार्टी का जन्म, जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं...जो ये कहते हैं वो करते नहीं: विज

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 17th 2022 03:16 PM
धोखे से हुआ आम आदमी पार्टी का जन्म, जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं...जो ये कहते हैं वो करते नहीं: विज

धोखे से हुआ आम आदमी पार्टी का जन्म, जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं...जो ये कहते हैं वो करते नहीं: विज

पंजाब में जीत के बाद आज भगवंत मान मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह को लेकर लगभग 2 करोड़ रुपये खर्च किये गए और करीब 45 एकड खड़ी फसल को नष्ट किया गया है। इस पर हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। अनिल विज ने कहा कि आम आदमी पार्टी का गठन अन्ना हजारे के आंदोलन में धोखे से हुआ है। जो ये बताते हैं वो ये हैं नहीं और जो ये कहते हैं वो ये करते नहीं। लोगों का फैसला सर्वोपरि होता है। लोगों ने चुना है अभ देखते हैं क्या होता है। ये सरकार क्या करती है। कल तक दिल्ली में प्रदूषण के लिए जो पंजाब को दोषी ठहराते थे। अब देखेंगे कि पंजाब में पराली जलेगी या नहीं। वहीं, पांच राज्यों मे हार के बाद सोनिया गांधी की ओर से सभी प्रदेशध्यक्ष व प्रभारियों के इस्तीफे मांगे जाने पर प्रतिक्रिया देते हुए अनिल विज ने कहा कि कांग्रेस तो अब ख़त्म हो चुकी है। अब ये एक दूसरे के ऊपर दोषारोपण करके अपनी कमजोरियों को छुपाना चाहते हैं। कभी G-23 पर आरोप लगते हैं और कभी वंशवाद को फैलाने के आरोप लगते हैं। जनता सब देख रही है। कुल मिलाकर कांग्रेस स्वाह हो गई है। आज से 12 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को वैक्सीन लगाए जाने को लेकर अनिल विज ने कहा कि पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व में इतने बड़े देश में वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सफलतापूर्वक चलाया गया है। आज से 12 - 14 वर्ष के बच्चों के लिए टाकाकरण शुरू किया गया है। ये कार्यक्रम भी सफल रहेगा। Covid vaccination children Covid vaccination, COVAXIN, Bharat biotech, Zycov-D, COVAXIN, बच्चों को कोविड टीकाकरण, कोरोना वैक्सीनेशन, कोवैक्सीन, भारत बायोटैक


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK