Tue, May 20, 2025
Whatsapp

कांग्रेस में नहीं लगा पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का मन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में की घर वापसी

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- October 04th 2022 05:39 PM
कांग्रेस में नहीं लगा पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का मन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में की घर वापसी

कांग्रेस में नहीं लगा पूर्व सांसद सुरेश चंदेल का मन, जेपी नड्डा की मौजूदगी में की घर वापसी

बिलासपुर: हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को और बड़ा झटका लगा है। हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद सुरेश चंदेल ने कांग्रेस छोड़ एकबार फिर भाजपा का दामन थाम लिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सुरेश चंदेल का पार्टी में आने पर स्वागत किया है। उन्होंने भाजपा का पटका पहनाकर सम्मानित भी किया। इस मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप भी मौजूद रहे। पिछले विधानसभा चुनावों में टिकट ना मिलने के कारण सुरेश चंदेल ने भाजपा को छोड़कर कांग्रेस का दामन थाम लिया था, लेकिन ज्यादा दिन उनका मन कांग्रेस में नहीं लग पाया और उन्होंने एक बार फिर घर वापसी कर ली। सुरेश चंदेल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से लगातार तीन बार सांसद रहे हैं। सुरेश चंदेल बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इस बार चुनावों से ठीक पहले उन्होंने एक बार फिर बीजेपी ज्वाइन को कर लिया है। सुरेश चंदेल ने कहा कि जिन मुद्दों को लेकर वह कांग्रेस में शामिल हुए थे। उनसे कांग्रेस पार्टी का कोई सरोकार नहीं रहा है। बीजेपी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई में बिलासपुर का विकास हुआ है। एम्स जैसा हॉस्पिटल हिमाचल को बिलासपुर में मिला है। हाइड्रो इंजीनियर कॉलेज के साथ कई बड़े-बड़े समेत रेलवे लाइन, फोरलेन का प्रोजेक्ट बिलासपुर को मिले हैं। ऐसे में उन्होंने भाजपा का दामन थामना ही सही समझा। बीजेपी में उन्हें टिकट मिले या ना मिले, लेकिन वह भाजपा में कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते रहेंगे।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK