Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

ओवरटेक करते वक्त पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 50 यात्री थे सवार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- July 27th 2021 10:57 AM
ओवरटेक करते वक्त पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 50 यात्री थे सवार

ओवरटेक करते वक्त पलटी हरियाणा रोडवेज की बस, 50 यात्री थे सवार

कुरुक्षेत्र। अंबाला-हिसार रोड पर मलिकपुरा के समीप सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की तोशाम भिवानी डिपो की सरकारी बस पलट गई। हादसे में 15 से 20 यात्री घायल हो गए। सभी यात्री इलाज के बाद अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि तोशाम भिवानी से चंडीगढ़ जा रही हरियाणा रोडवेज की बस ओवरटेक कर रही थी और इस्माइलाबाद मलिकपुर गांव के पास पलट गई। कंडक्टर का कहना है कि इस बस में लगभग 50 यात्री सवार थे जो चंडीगढ़ की ओर जा रहे थे। यह भी पढ़ें- संयुक्त किसान मोर्चा ने किया मिशन उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड का ऐलान यह भी पढ़ें- हरियाणा के मीडिया कर्मियों को सरकार की बड़ी सौगात सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पूरी तरह से जांच पड़ताल कर रही है कि बस आखिरकार कैसे पलटी।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK