मलेशिया में बाढ़ से भारी तबाही, 22 हजार लोग बेघर
नेशनल डेस्क: मलेशिया में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से जन जीवन प्रभावित हुआ है। लोगों को बाढ़ग्रस्त इलाकों से रेस्क्यू करने का काम जारी है। हजारों लोग बाढ़ के चलते बेघर हो गए हैं। शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद कई नदियां उफान पर हैं। कई शहरी इलाके जलमग्न हो गए हैं।
[caption id="attachment_559838" align="alignnone" width="300"] पानी में डूबी गाड़ियां[/caption]
पूरे मलेशिया में रविवार को 22,000 से अधिक लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाके से सुरक्षित निकाला गया। भीषण बाढ़ की वजह से कई जगह सड़कें टूट गई हैं जिससे हजारों गाड़ियां फंसी हुई हैं। मलेशिया की एक आधिकारिक सरकारी वेबसाइट पर दर्ज आंकड़ों के मुताबिक आठ राज्यों और क्षेत्रों में लगभग 22,000 बाढ़ पीड़ितों को उनकी मूल जगह से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है, जिनमें से 10,000 से अधिक लोग केंद्रीय राज्य पहांग (Pahang) से थे। देश के सबसे अमीर राज्य माने जाने वाले सेलांगोर (Selangor) से करीब 5000 से अधिक लोग बाढ़ की वजह से अपने घरों को छोड़कर चले गए हैं। सेलांगोर मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर (Kuala Lumpur) के नजदीक ही है।
[caption id="attachment_559830" align="alignnone" width="300"]
पानी में डूबी गाड़ियां[/caption]
प्रधानमंत्री इस्माइल साबरी याकूब (Prime Minister Ismail Sabri Yaakob) ने भीषण बाढ़ को लेकर चिंता जताई है और राहत बचाव कार्य को लेकर दिशा निर्देश दिए हैं। उन्होंने शनिवार की देर रात एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा, "सेलांगोर में बाढ़ की स्थिति बेहद ही चिंताजनक है। मानसून के मौसम में सेलांगोर में शायद ही कभी बाढ़ आती है." एक सरकारी वेबसाइट ने रविवार सुबह छह मध्य और पूर्वोत्तर राज्यों में खतरनाक स्तर से अधिक बाढ़ का पानी दिखाया है।
[caption id="attachment_559831" align="alignnone" width="300"]
बाढ़ से हुई भारी तबाही[/caption]
मलेशियाई की राजधानी और उसके आसपास के दर्जनों सड़क मार्गों को रद्द कर दिया गया है और बंदरगाह शहर क्लैंग की ओर जाने वाली ट्रेन सेवाओं को फिलहाल रोक दिया गया है।जहां कुछ इलाकों में बारिश धीमा हो गया है, वहीं मौसम विभाग ने पहांग के कुछ इलाकों में बारिश जारी रहने की आशंका जताई है।