Wed, May 28, 2025
Whatsapp

लाल चौक पर राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर विज का तंज, कहा: बीजेपी का करें धन्यावाद

रविवार को राहुल गांधी ने लाल चौक पर भारत जोड़ो यात्रा के दौरान तिरंगा फहराया था। अब अनिल विज ने एक ट्वीट कर इस पर चुटकी ली है। विज ने कहा कि राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया है इसके लिए उन्हें बीजेपी का धन्यावाद करना चाहिए।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- January 30th 2023 03:22 PM -- Updated: January 30th 2023 03:26 PM
लाल चौक पर राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर विज का तंज, कहा: बीजेपी का करें धन्यावाद

लाल चौक पर राहुल गांधी के तिरंगा फहराने पर विज का तंज, कहा: बीजेपी का करें धन्यावाद

अंबाला/कृष्ण बाली: कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा (Bharat jodo yatra) का आज श्रीनगर में समापन हो गया। सफेद टी-शर्ट और हाफ जैकेट पहने राहुल ने शहर में ताजा बर्फबारी के बीच यात्रा का समापन करते हुए राष्ट्रगान की धुन के बीच पंथाचौक स्थित शिविर स्थल पर तिरंगा फहराया।  

यात्रा के समापन से एक दिन पहले राहुल गांधी ने लाल चौक पर तिरंगा फहराया था। अब राहुल के तिरंगा फहराने पर विवाद शुरू हो गया है। अब राहुल गांधी समेत कांग्रेस बीजेपी के निशाने पर है। आरोप है कि राहुल गांधी ने इंडियन फ्लैग कोड का उल्लंघन किया है। दरअसल लाल चौक पर तिरंगा फहराने के दौरान राहुल गांधी का कटआउट तिरंगे से बड़ा था। अब इसी मुद्दे को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया है। 


अब हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने इस पर तंज कसा है। विज ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को बीजेपी का धन्यवाद करना चाहिए, जिनकी सरकार ने धारा 370 हटाई थी। उसी की बदौलत राहुल गांधी वहां तक पहुंचकर तिरंगा फहरा पाएं हैं। विज ने कहा कि अमित शाह की बदौलत ही राहुल गांधी वहां तक पहुंच पाएं हैं। 

बता दें  कि 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा 12 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों को कवर करने के बाद आज श्रीनगर में खत्म हुई। इस यात्रा में राहुल गांधी की टीशर्ट की काफी चर्चा रही है। वह भीषण सर्दी के दौरान भी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, यूपी जैसे राज्यों में महज एक सफेद टी-शर्ट पहने ही नजर आए थे। 


- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK