Tue, May 13, 2025
Whatsapp

भारत वापिस लौटी अंजू, पाकिस्तान में की है नसरुल्लाह से शादी, नाम बदल कर रखा है फातिमा

अलवर से पाकिस्तान गई अंजू अचानक भारत वापस आ गई है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- November 29th 2023 04:49 PM
भारत वापिस लौटी अंजू, पाकिस्तान में की है नसरुल्लाह से शादी, नाम बदल कर रखा है फातिमा

भारत वापिस लौटी अंजू, पाकिस्तान में की है नसरुल्लाह से शादी, नाम बदल कर रखा है फातिमा

ब्यूरो : अलवर से पाकिस्तान गई अंजू अचानक भारत वापस आ गई है। उसकी एक तस्वीर भी सामने आई है। आपको बता दें कि करीब छह महीने पहले वह भारत से पाकिस्तान पहुंची थी। शुरुआत में कहा गया कि वह सिर्फ घूमने वहां गई है, लेकिन फिर उसने अपने पाकिस्तानी दोस्त नसरुल्ला से शादी कर ली थी।

गौरतलब है कि वैसे अंजू पहले से शादीशुदा थी। भारत में अरविंद नाम के शख्स से उसकी शादी हो रखी थी। लेकिन यहां अपने बच्चों और पति को छोड़कर वह वैध कागजों के साथ पाकिस्तान चली गई थी।


हालांकि अभी ये साफ नहीं है कि अंजू हमेशा के लिए भारत लौटी है या फिर वापस पाकिस्तान जाएगी। दरअसल, कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी मीडिया में नसरुल्लाह का एक इंटरव्यू सामने आया था। इसमें उसने कहा था कि वो खुद अंजू को वाघा बॉर्डर तक छोड़ने आएगा। यहां भारत में वो अपने बच्चों से मिलेगी। अगर बच्चे अंजू के साथ पाकिस्तान आना चाहेंगे तो आ सकते हैं। लेकिन अगर वो भारत ही रहना चाहेंगे तो वो उनकी मर्जी है। नसरुल्लाह ने कहा था कि अंजू सिर्फ बच्चों की खातिर भारत आई है, क्योंकि उसे अपने बच्चों की बहुत याद आती है।

आपको बता दें कि अंजू जून में राजस्थान के अलवर से पाकिस्तान पहुंची थीं। खबर सामने आने के बाद अंजू ने कहा था कि वो 4 से पांच दिन में लौट आएगी। लेकिन फिर वहां उसने नसरुल्लाह से निकाह कर लिया और नाम बदलकर फातिमा रख लिया। 

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK