Haryana News: JLN फीडर में छोड़ा गया पानी, रोहतक समेत इन जिलों के जल घरों में पहुंचेगी सप्लाई
ब्यूरोः दक्षिण हरियाणा के कई जिलों की प्यास बुझाने वाले जेएलएन फीडर में पानी छोड़ दिया गया है। इसको लेकर सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र सिंह नारा ने जानकारी दी है।
सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर बिजेंद्र सिंह नारा ने बताया कि आज जेएनएन फिडर में पानी छोड़ दिया गया है, जिस के बाद रोहतक के जल घरों में पानी पहुंच गया है।
उन्होंने कहा कि रोहतक के अलावा दादरी, भिवानी, रेवाड़ी व महेंद्रगढ़ के 300 वाटर वर्क्स 900 तालबों और 300 टेल तक पानी पहुंचाया जाएगा। इस फीडर में पानी 16 दिन चलेगा।
-