Wed, May 28, 2025
Whatsapp

एक हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ्य होंगे Himachal के CM सुक्खू, सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, AIIMS दिल्ली में उपचाराधीन

हिमाचल केCM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। वह AIIMS दिल्ली में उपचाराधीन हैं, और वहीं उनके सारे टेस्ट हो रहें हैं।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Rahul Rana -- October 28th 2023 03:52 PM
एक हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ्य होंगे Himachal के CM सुक्खू, सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, AIIMS दिल्ली में उपचाराधीन

एक हफ्ते में पूरी तरह स्वस्थ्य होंगे Himachal के CM सुक्खू, सेहत में तेजी से हो रहा सुधार, AIIMS दिल्ली में उपचाराधीन

ब्यूरो : हिमाचल के CM सुखविंदर सिंह सुक्खू की सेहत में अब तेजी से सुधार हो रहा है। वह AIIMS दिल्ली में उपचाराधीन हैं, और वहीं उनके सारे टेस्ट हो रहें हैं। सभी रिपोर्ट नॉर्मल हैं। CM के साथ AIIMS दिल्ली गए IGMC में गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी के डॉक्टर ब्रिज ने बताया कि मुख्यमंत्री का 90 प्रतिशत तक दर्द कम हो गया है। डॉ. ब्रिज के मुताबिक मुख्यमंत्री को पूरी तरह स्वस्थ्य होने अभी एक हफ्ते का समय लगेगा। 

आपको बता दें कि  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को AIIMS दिल्ली में रेफर किया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की तबियत बीते  बुधवार देर रात अचानक बिगड़ गई। इसलिए उन्हें ईलाज के लिए IGMC अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक उन्हें पेट में दर्द होने की शिकायत थी। डॉक्टरों ने उनका अल्ट्रासाऊंड टेस्ट करवाया। जिसमें उनके पेट में संक्रमण होने की बात सामने आई। जिसके बाद उन्हें दिल्ली AIIMS रेफर कर दिया गया था। 



गौरतलब है कि मुख्यमंत्री सुक्खू को IGMC  के स्पेशल वार्ड में कमरा नंबर 634 में भर्ती किया गया था। गुरुवार को भी सुक्खू दिनभर छह सदस्य डॉक्टरों की टीम की निगरानी में रहे। इस बीच अन्य टेस्ट भी कराए गए।

वहीं दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने बताया कि घबराने वाली कोई बात नहीं है। मुख्यमंत्री कुछ दिन से मंडी, कुल्लू और बिलासपुर के दौरे पर गए थे। इसलिए खाने की वजह से पेट में संक्रमण हुआ है। अस्पताल में डॉक्टर्स रूटीन टेस्ट और अन्य जांच कर रहे हैं। जल्द ही उनके स्वास्थ्य में सुधार हो जाएगा।

- PTC NEWS

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK