Mon, May 19, 2025
Whatsapp

सात दिनों में बताना होगा कि सीएम के आदेशों का पालन हुआ कि नहीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम के प्रधान सचिव विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों,विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है।

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Jainendra Jigyasu -- March 15th 2023 11:17 AM -- Updated: March 15th 2023 10:33 PM
सात दिनों में बताना होगा कि सीएम के आदेशों का पालन  हुआ कि नहीं

सात दिनों में बताना होगा कि सीएम के आदेशों का पालन हुआ कि नहीं

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री कार्यालय से सीएम के प्रधान सचिव  विवेक भाटिया की ओर से एक पत्र सभी प्रशासनिक सचिवों,विभागाध्यक्षों और उपायुक्तों को भेजा गया है। भेजे गए पत्र में यह सख्त निर्देश दिया गया है कि मुख्यमंत्री के आदेश का पालन हर हाल में किया जाए और इससे सम्बंधित सूचना सात दिन के अंदर सम्बंधित विभाग और मुख्यमंत्री कार्यालय को दिया जाए। 

इस पत्र में लिखा गया है कि मुख्यमंत्री के आदेशों का पालन नहीं होने से जनप्रतिनिधियों में बेहद नाराजगी है। इस पर मुख्यमंत्री ने सख्त संज्ञान लिया है। तबादले सम्बन्धी मुख्यमंत्री के आदेश में देर न हों इसके लिए विभाग के स्तर पर एक अधीक्षक ग्रेड वन  और सचिवालय स्तर पर एक ब्रांच अधिकारी को नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश दिया गया है। तबादला आदेश लागू होने से सात दिनों से ज्यादा देरी होने पर इसका कारण मुख्यमंत्री कार्यालय को बताना होगा। मुख्यमंत्री कार्यालय को सूचित करना नोडल अधिकारी की ड्यूटी होगी। 


ज्ञात हो कि हाल ही में कांग्रेस के ही एक विधायक ने अधिकारियों के तबादले और उनकी जगह नए अधिकारीयों के न आने पर नाराजगी जाहिर की थी।  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुख्खू के अनुमूदित तबादला आदेशों का जल्दी से पालन न होता देख  मुख्यमंत्री कार्यालय से ये पात्र जारी किया गया है। 

- PTC NEWS

  • Tags

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK