Tue, May 20, 2025
Whatsapp

JJP-AAP गठबंधन के तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान, फरीदाबाद से लड़ेंगे जयहिंद (Video)

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 21st 2019 11:52 AM -- Updated: April 21st 2019 12:01 PM
JJP-AAP गठबंधन के तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान, फरीदाबाद से लड़ेंगे जयहिंद (Video)

JJP-AAP गठबंधन के तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान, फरीदाबाद से लड़ेंगे जयहिंद (Video)

नई दिल्ली। जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी के गठबंधन ने हरियाणा के लिए तीन अन्य उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। गठबंधन ने अंबाला से पृथ्वीराज (Retd. DGP) (AAP), करनाल से एडवोकेट कृष्ण कुमार अग्रवाल (AAP) और फरीदाबाद से नवीन जयहिंद (AAP) को मैदान में उतारा है। [caption id="attachment_285433" align="aligncenter" width="700"]aap-jjp हरियाणा में जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी[/caption] गौरतलब है कि जननायक जनता पार्टी और आम आदमी पार्टी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनजर हरियाणा में सीटों का बंटवारा किया है। जेजेपी 7 और आप 3 सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेगी। जेजेपी के पाले में रोहतक,हिसार ,सिरसा, कुरुक्षेत्र, सोनीपत, गुरुग्राम और भिवानी-महेंद्रगढ़ सीटें आई हैं। वहीं आप के पाले में करनाल, फरीदाबाद और अंबाला लोकसभा सीट आई हैं। यह भी पढ़ें : जेजेपी ने हरियाणा में उतारे चार उम्मीदवार, दुष्यंत खुद भी उतरे मैदान में


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK