Wed, Jun 18, 2025
Whatsapp

पंजाब में आप की आंधी में औंधे मुंह गिरे कई बड़े चेहरे, कैप्टन पटियाला से हारे...सिद्धू समेत कई नेता पीछे

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- March 10th 2022 12:06 PM -- Updated: March 10th 2022 12:37 PM
पंजाब में आप की आंधी में औंधे मुंह गिरे कई बड़े चेहरे, कैप्टन पटियाला से हारे...सिद्धू समेत कई नेता पीछे

पंजाब में आप की आंधी में औंधे मुंह गिरे कई बड़े चेहरे, कैप्टन पटियाला से हारे...सिद्धू समेत कई नेता पीछे

Punjab Election Result: पंजाब में वोटों की गिनती शुरू हुए लगभग चार घंटे बीत चुके हैं और अब पूरी तस्वीर लगभग साफ होती नजर आ रही है। रुझानों में आम आदमी पार्टी पंजाब में सरकार बनाती दिख रही है। वहीं, यूपी में योगी अदित्यनाथ एक बार फिर सरकार बनाते दिख रहे हैं। इसके साथ ही मणिपुर में भी बीजेपी बढ़त पर है। वहीं गोवा में मामला कांटे का है। पंजाब में कांग्रेस को इस बार भारी नुकसान होता नजर आ रहा है। कांग्रेस महज 14 सीटों पर आगे चल रही है। बड़ी जीत की तरफ बढ़ रही आम आदमी पार्टी ने जश्न की तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। दिल्ली से लेकर पंजाब तक आम आदमी पार्टी के दफ्तरों में जश्न का माहौल है। नेता और कार्यकर्ता सीएम उम्मीदवार भगवंत मान के घर पहुंच रहे हैं। मान के घर के बाहर का माहौल किसी त्योहार की तरह है, यहां आप कार्यकर्ता ढोल नगाड़े और गुलाल से जीत का जश्न मना रहे हैं। कौन आगे कौन पीछे? पंजाब के चुनावी मैदान में उतरे कई दिग्गज उम्मीदवार इस बार पिछड़ते दिख रहे हैं। इनमें सीएम चरणजीत सिंह चन्नी सबसे बड़ा नाम हैं, जिन्होंने दो सीटों से चुनाव लड़ा। चन्नी अपनी दोनों सीटों से पीछे चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह भी चुनाव हार चुके हैं। शिरोमणि अकाली दल के चीफ सुखबीर सिंह बादल भी पीछे हैं। वहीं नवजोत सिंह सिद्धू भी अमृतसर ईस्ट सीट से पीछे चल रहे हैं। इस सीट पर आम आदमी पार्टी उम्मीदवार जीवन ज्योत कौर सबसे आगे चल रही हैं। वहीं अकाली दल के बिक्रमजीत सिंह मजीठिया तीसरे नंबर पर चल रहे हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के अलावा अकाली दल भी इस बार कुछ ज्यादा कमाल नहीं कर पाई है। रुझानों में अकाली दल को 9 सीटों पर बढ़त मिलती नजर आ रही है। वहीं बीजेपी गठबंधन 4 सीटों पर आगे चल रहा है। अन्य के खाते में 1 सीट जाती दिख रही है। हालांकि अब तक रुझान ही सामने आए हैं, अगले कुछ घंटे में पूरी तस्वीर साफ होगी। फेल हुआ किसानों गठबंधन माना जा रहा था कि इस बार पंजाब में त्रिशंकु सरकार बन सकती है। किसानों का चुनाव लड़ने का निर्णय भी इसमे बड़ा फैक्टर माना जा रहा था, लेकिन किसान गठबंधन भी पंजाब में कुछ खास नहीं कर पाया है। आप की आंधी में सारी पार्टियों के झंडे और डंडे उखड़ गए हैं।


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK