Thu, May 2, 2024
Whatsapp

jio ने किया 5जी सर्विस का ऐलान, जानिए कब पूरे देश में उपलब्ध होगी सेवा

Written by  Vinod Kumar -- August 29th 2022 06:23 PM -- Updated: August 29th 2022 06:32 PM
jio ने किया 5जी सर्विस का ऐलान, जानिए कब पूरे देश में उपलब्ध होगी सेवा

jio ने किया 5जी सर्विस का ऐलान, जानिए कब पूरे देश में उपलब्ध होगी सेवा

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने आज अपनी सालाना आम बैठक का आयोजन किया। 45वीं सलाना आम बैठक को मुकेश अंबानी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबोधित किया। 45वीं एजीएम को संबोधित करते हुए कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी दिवाली तक देश में जियो की 5जी सर्विस को लॉन्च करने करने की बात कही। मुकेश अंबानी ने कहा कि देश के चार मेट्रो शहरों मुंबई, दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई से 5जी सेवा शुरु होगी। 2023 के अंतिम महीनों में देश के हर कोने में 5जी की सेवा उपलब्ध होगी। मुकेश अंबानी ने कहा कि हम दुनिया की सबसे एडवांस 5G टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाएंगे। टेलिकॉम कंपनियां पुराने सॉल्यूशन का इस्तेमाल कर 5G लॉन्च करेंगी, लेकिन हम Jio स्टैंडअलोन 5G सर्विस का इस्तेमाल करेंगे। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने आज कू ऐप (Koo App) पर अपनी 45वीं आम सालाना बैठक (एजीएम) का सीधा प्रसारण किया। इसके साथ ही कू ऐप इकलौता ऐसा घरेलू मंच बन गया है, जिसपर कंपनी ने पहली बार सीधा प्रसारण किया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज़ ने 8 अगस्त 2022 को कू ऐप पर अपना खाता बनाया था और तबसे कंपनी लगातार ताज़ा जानकारियाँ पोस्ट कर रही है। बहुभाषी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू ऐप ने कुछ चुनिंदा खातों के लिए अपने ‘लाइव’ फ़ीचर का बीटा वर्जन जारी किया है। यह फ़ीचर क्रिएटर्स को समूचे भारत में फैले दर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंचने में सक्षम बनाता है। कू ऐप पर पर 7,500 से ज़्यादा प्रमुख खाते हैं, जिनमें दिग्गज उद्योगपति और कॉर्पोरेट उद्योग खाते भी शामिल हैं। ‘भाषा सर्वप्रथम’ दृष्टिकोण के साथ सभी को एकजुट करने वाले मंच के रूप में कू ऐप पर विभिन्न आयु-लिंग-स्थान वाले यूज़र्स मौजूद हैं। कू ऐप के कई ऐसे फ़ीचर्स हैं जो रिलायंस जैसी कंपनियों को उन दर्शकों की एक विस्तृत श्रृंखला तक पहुंचने में सक्षम बनाते हैं, जो मूल भाषा बोलने वाले हैं और अनिवार्य रूप से विशेष रूप से कू जैसे प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं। Nostalgic-#MummyYaar-moments-by-Koo-4 कू ऐप के सीईओ और सह-संस्थापक अप्रमेय राधाकृष्ण ने कहा, "रिलायंस समूह सबसे बड़ा बहुराष्ट्रीय भारतीय उद्योग समूह है, जो भारत भर में फैले ग्राहकों के साथ शीर्ष नियोक्ता है। यह गर्व का क्षण है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी 45वीं आम सालाना बैठक (एजीएम) का कू प्लेटफॉर्म पर सीधा प्रसारण कर रही है। रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी कंपनियों के हितधारकों समेत बाक़ी यूज़र्स को नियमित रूप से और समय पर कंपनी से सीधे जानकारी मिलना काफ़ी रोमांचक है। भारत में भाषाई विविधता को देखते हुए कंपनियों के लिए कई देसी भाषाओं में यूज़र्स से संवाद करना काफ़ी महत्वपूर्ण होता जा रहा है। कू ऐप मूल रूप से आज सभी कंपनियों के लिए इसे सक्षम बनाता है। मुझे यकीन है कि कई अन्य ब्रांड और कॉरपोरेशंस इसका इस्तेमाल करेंगे।”


Top News view more...

Latest News view more...