Tue, Apr 23, 2024
Whatsapp

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित, जानिए प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

Written by  Vinod Kumar -- August 15th 2022 11:11 AM -- Updated: August 15th 2022 01:22 PM
पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित, जानिए प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को किया संबोधित, जानिए प्रधानमंत्री के भाषण की बड़ी बातें

पीएम मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। पीएम मोदी के तिरंगा फहराते ही दो एमआई 17 वन वी हेलीकॉप्टर से फूलों की बारिश की गई। इसके बाद पीएम मोदी ने दुनियाभर में रह रहे भारतीयों और देशवासियों को आजादी के अमृत महोत्सव की बधाई दी। पीएम मोदी ने 9वीं बार लाल किले पर ध्वजारोहण किया।

पीएम मोदी के भाषण की कुछ खास बातें

पीएम मोदी ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ पूरी ताकत से लड़ेंगे। बैंक लूटने वालों को संपत्ति जब्त हो रही है। इसके साथ ही उन्होंने परिवारवाद पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि परिवारवाद देश के लिए घातक है। परिवारवाद की वजह से प्रतिभाशाली लोग पीछे रह जाते हैं। पीएम ने अपने संबोधन में महिला सम्मान और महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि देश में हर हाल में नारी का आवश्यक है। नारी का अपमान किया जाना ठीक नहीं है। क्योंकि देश के विकास के लिए नारी सम्मान बहुत जरूरी है। लाल किले की प्राचीर से अपनी सबसे बड़ी पीड़ा बताते हुए उन्होंने कहा कि नारी का अपमान बंद होना चाहिए। पीएम ने कहा कि हमारा प्रयास है कि देश के युवाओं को असीम अंतरिक्ष से लेकर समंदर की गहराई तक रिसर्च के लिए भरपूर मदद मिले। इसलिए हम स्पेस मिशन के 'डीप ओशिन मिशन' का विस्तार कर रहे हैं। स्पेस और समंदर की गहराई में ही हमारे भविष्य के लिए जरूरी समाधान है।


पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देशवासियों ने भी उपलब्धियां हासिल की हैं और संकल्पों को ओझल नहीं होने दिया है। भारत में सामूहिक चेतना का पुनर्जागरण हुआ है। आजादी का अमृत अब संकल्प में बदल रहा है। सिद्धि का मार्ग नजर आ रहा है।


पीएम मोदी ने कहा कि आजादी की जंग में गुलामी का पूरा कालखंड संघर्ष में बीता है। हिंदुस्तान के हर कोने से लोगों ने संघर्ष किया। देश अनगिनत सपूतों मंगल पांडे, तात्या टोपे, भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु, चंद्रशेखर आजाद, असफाक उल्ला खां, राम प्रसाद बिस्मिल ने अंग्रेजी हुकूमत की नींव को हिला दिया। पीएम मोदी ने अपने भाषण में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, बाबासाहेब अम्बेडकर, वीर सावरकर को याद किया। पीएम मोदी ने कहा कि आजादी की लड़ाई में रानी लक्ष्मीबाई, झलकारी बाई, बेगम हजरत महल के योगदान को भूला नहीं जा सकता। आज लाल बहादुर शास्त्री, नेहरू जी, जयप्रकाश नारायण, आचार्य विनोबा भावे जैसे कई महापुरूषों को नमन करने का दिन है।


पीएम मोदी ने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान, जय किसान का नारा दिया था और इसमें अटल बिहारी वाजपेयी ने जय विज्ञान जोड़ा था। अब इसमें जय अनुसंधान जोड़ने का समय आ गया है। अमृतकाल के लिए इनोवेशन बहुत जरूरी है। देश 5जी की ओर देश कदम बढ़ा चुका है। हमारे नौजवान नई खोज के साथ दुनिया के सामने आ रहे हैं।  


Top News view more...

Latest News view more...