Sun, Jul 13, 2025
Whatsapp

कांग्रेस में शामिल हुए गायक सिद्धू मूसे वाला, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Vinod Kumar -- December 03rd 2021 11:33 AM -- Updated: December 03rd 2021 04:06 PM
कांग्रेस में शामिल हुए गायक सिद्धू मूसे वाला, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

कांग्रेस में शामिल हुए गायक सिद्धू मूसे वाला, लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

नेशनल डेस्क: पंजाब के मशहूर सिंगर सिद्धू मूसे वाला (Sidhu Moose Wala) पंजाब विधानसभा चुनाव (punjab assembly elections) से ठीक पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू और सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की उपस्थिति में सिद्धू मूसे वाला ने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन की है। सिद्धू मूसे वाला ने दावा किया है कि उन्हें कांग्रेस ही ऐसी पार्टी है जिसमें आम लोगों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद सिद्धू मूसे वाला ने कहा कि कांग्रेस ही पंजाब में ऐसी पार्टी है जहां मेहनत करने वाला इंसान आगे बढ़ सकता है। मेरे साथ कई लोग जुड़े हुए हैं उनकी वजह से मैंने कांग्रेस पार्टी में शामिल होने का फैसला किया है।

Koo App
Warm Welcome and congrats to Punjabi Singer Sidhu Moosewala and many others for the beginning of a new innings in Congress Family. May it be as illustrious as ur singing & may you serve the state of Punjab. Hope you will Strengthen the Congress Party. - Kuljit Singh Nagra (@KuljitNagra1) 3 Dec 2021
पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने सिद्धू मूसे वाला के पार्टी में शामिल होने पर खुशी जाहिर की है और उम्मीद जताई है कि वह पार्टी को आगे ले जाने में मदद करेंगे। सिद्धू मूसे वाला मौजूदा समय में युवाओं के बीच लोकप्रिय हैं। हमें उम्मीद है कि सिद्धू मूसे वाला युवाओं के साथ मिलकर राज्य को आगे ले जाने में मदद करेंगे। सिद्धू मूसे वाला के कांग्रेस ज्वाइन करने पर हमें बेहद खुशी है। राज्य कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने भी सिद्धू मूसे वाला को यूथ आइकॉन करार दिया है। सिद्धू ने कहा कि मूसे वाला हमारे परिवार में नए नहीं हैं। इनका परिवार कांग्रेस के साथ जुड़ा रहा है। अब सिद्धू मूसे वाला विधानसभा चुनाव में किस्मत आजमाते हुए नज़र आ सकते हैं। सिद्धू मूसे वाला के विधानसभा चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। सिद्धू मूसे वाला हालांकि किस सीट से चुनाव लड़ेंगे ये अभी साफ नहीं है।

Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK