Thu, May 2, 2024
Whatsapp

रूसी हमले के बाद बीच रास्ते से लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, यूक्रेन में भारतीयों को एयलिफ्ट करने जा रहा था विमान

Written by  Vinod Kumar -- February 24th 2022 11:52 AM -- Updated: February 24th 2022 11:53 AM
रूसी हमले के बाद बीच रास्ते से लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, यूक्रेन में भारतीयों को एयलिफ्ट करने जा रहा था विमान

रूसी हमले के बाद बीच रास्ते से लौटी एयर इंडिया की फ्लाइट, यूक्रेन में भारतीयों को एयलिफ्ट करने जा रहा था विमान

Russia Ukraine War: दुनिया को जिस बात का डर था आखिरकार वहीं हुआ। गुरूवार को रूस ने आक्रामक रवैया अपनाते हुए यूक्रेन पर धावा बोल दिया है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के सैन्य कार्रवाई के ऐलान के बाद यूक्रेन में कई जगह धमाके सुनाई दिए हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव पर तो क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला होने की जानकारी मिली है। रूसी सैनाएं तेजी से यूक्रेन के शहरों में आगे बढ़ रही है। जिसके बाद रूस के हमले से यूक्रेन की नौसेना को काफी नुकसान पहुंचा है। पुतिन ने सैन्य कार्रवाई का ऐलान करते हुए धमकी भी दी कि कोई इस मामले में दखल ना दे, वरना अंजाम बुरा होगा। Russia-Ukraine War: Any attempt to interfere would lead to 'consequences', warns Vladimir Putin इसी बीच बड़ी संख्या में भारतीय नागरिक अभी भी यूक्रेन में फंसे हुए हैं और सुरक्षित भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं, भारत ने भी ऐहतियात के तौर पर यूक्रेन में रह रहे अपने नागरिकों को निकालने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। इसके लिए एयर इंडिया की उड़ान AI 1947 को यूक्रेन की राजधानी कीव के लिए भेजा गया, लेकिन वहां की सरकार ने संभावित खतरों का हवाला देते हुए अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया। जिस वजह से एयर इंडिया इवैक्यूएशन फ्लाइट को बीच हवा में ही रद्द करना पड़ा। हालंकि आज गुरुवार को 182 भारतीय नागरिकों को लेकर एयर इंडिया का एक विशेष विमान नई दिल्ली पहुंचा। अभी भी अमुमान है कि सैकड़ों की संख्या में भारतीय नागरिक वहां फंसे हुए हैं। पिछले कल 240 भारतीय नागरिक सुरक्षित भारत पहुंचे थे।

जानकारी में सामने आया है कि, यूक्रेन में आपातकाल लागू होने और रूस के हमले के बाद एहतियातन तौर पर सभी नागरिक विमानों की उड़ाने रद्द कर दी हैं। रूसी हमले के बाद यूक्रेन में मार्शल लॉ लगा दिया गया है। राजधानी कीव के एयरपोर्ट को खाली करा दिया गया है। ऐसे में यूक्रेन में फंसे हुए भारतीयों की वापसी में मुश्किलें हो सकती हैं। यूक्रेन में अधिकतर छात्र एमबीबीएस और एमबीए की पढ़ाई के लिए जाते हैं। अभी भी यूक्रेन में 20 हजार भारतीय छात्र और कई आईटी कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी फंसे हुए हैं।। Russia Ukraine War Air India flight going to Ukraine returned midway हमलों से भारतीय छात्र सहम गए हैं। वे घरों के अंदर दुबके हुए हैं। कई भारतीय छात्र कीव एयरपोर्ट पर फंसे चुके हैं। हमले के भय से अलग-अलग फ्लैट्स में रह रहे भारतीय इक्ट्‌ठा हो रहे हैं और वे अब एक साथ ही रहेंगे।

Top News view more...

Latest News view more...