ये है यूपी का मुन्नाभाई! ब्लूटूथ वाला विग पहनकर SI की परीक्षा देने पहुंच युवक, सुरक्षाकर्मी हैरान
युवक के सिर से विग निकालते सुरक्षा कर्मी[/caption]
यूपी में सब इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा (up SI written exam ) देने आए एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया। युवक परीक्षा में विग (नकली बाल) पहनकर आया था। पुलिस को युवक की हरकतों पर कुछ शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने युवक की जांच की। जांच में युवक के सिर पर लगी ब्लूटूथ (bluetooth) का एक सेटअप निकाला, जिसे देखकर सुरक्षाकर्मी चौक गए।
IPS अधिकारी रूपिन शर्मा ने ट्विटर हैंडल पर इसका एक वीडियो शेयर किया है। उम्मीदवार की जांच करते समय, पुलिसकर्मियों ने पाया कि छात्र ने अपने सिर पर एक विग लगा रखा है और साथ ही ईयरफोन भी लगा रखे हैं। सुरक्षाकर्मी को उसके कान के अंदर दो एयरपॉड भी मिले। दिलचस्प बात यह है कि एयरपॉड्स का आकार इतना छोटा था कि उम्मीदवार खुद अपने कान से डिवाइस को निकालने में नाकाम रहे। [caption id="attachment_560591" align="alignnone" width="300"]#UttarPradesh mein Sub-Inspector की EXAM mein #CHEATING #nakal के शानदार जुगाड़ ☺️☺️???@ipsvijrk @ipskabra @arunbothra@renukamishra67@Uppolice well done pic.twitter.com/t8BbW8gBry — Rupin Sharma IPS (@rupin1992) December 21, 2021
विग से मिला ब्लूटूथ से कनेक्टेड सिम कार्ड[/caption]
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लगभग 16 घंटे पहले शेयर किए जाने के बाद से, वीडियो को 34k से अधिक बार देखा जा चुका है और गिनती अभी भी जारी है। नेटिज़न्स ने भी कमेंट सेक्शन को मजाकिया टिप्पणियों से भर दिया। जबकि कुछ नेटिज़न्स ने धोखाधड़ी की नवीन शैली की सराहना की और मजाकिया ढंग से जासूसी परीक्षा के लिए भर्ती आवेदन भरने की बात कही।
[caption id="attachment_560593" align="alignnone" width="300"]
पकड़ा गया युवक[/caption]