Mon, Apr 6, 2026
Whatsapp

कुछ दिन बाद होनी थी शादी, उससे पहले ही युवक हो गया हादसे का शिकार

Reported by:  PTC News Desk  Edited by:  Arvind Kumar -- April 03rd 2019 11:02 AM -- Updated: April 03rd 2019 11:03 AM
कुछ दिन बाद होनी थी शादी, उससे पहले ही युवक हो गया हादसे का शिकार

कुछ दिन बाद होनी थी शादी, उससे पहले ही युवक हो गया हादसे का शिकार

करनाल। (डिंपल चौधरी) यहां हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। मृतक की 29 मई को शादी होनी थी लेकिन उससे पहले ही युवक हादसे का शिकार हो गया और शादी की खुशियां मातम में बदल गईं। दुर्घटना के बाद मृतक युवक के पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। [caption id="attachment_277900" align="aligncenter" width="700"]Accident घटना की जानकारी देते मृतक युवक के पिता[/caption] हादसा उस वक्त हुआ जब सामान से भरा हुआ ट्रक अंबाला की तरफ जा रहा था, तभी अचानक ट्रक का संतुलन बिगड़ने के कारण ट्रक जीटी रोड के साइड में खड़े युवक को रौंदता हुआ आगे बढ़ गया। युवक हाइवे किनारे जूस की रेहड़ी पर काम करता था। हादसे में ट्रक ड्राइवर भी घायल हो गया जिसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। यह भी पढ़ेंपैसों के बदले डॉलर देकर धोखाधड़ी करने वाला विदेशी गिरफ्तार 


Top News view more...

Latest News view more...

PTC NETWORK
PTC NETWORK