Wed, Apr 24, 2024
Whatsapp

VIDEO: सीएम मनोहर लाल के लिए खरीदी जाएगी 1 करोड़ 10 लाख की गाड़ी

Written by  Arvind Kumar -- August 31st 2021 03:42 PM -- Updated: August 31st 2021 03:47 PM
VIDEO: सीएम मनोहर लाल के लिए खरीदी जाएगी 1 करोड़ 10 लाख की गाड़ी

VIDEO: सीएम मनोहर लाल के लिए खरीदी जाएगी 1 करोड़ 10 लाख की गाड़ी

चंडीगढ़। हरियाणा की मनोहर सरकार अब नई गाड़ियों में सवार होने जा रही है। ज्यादातर मंत्रियों की पुरानी कारें बदली जा चुकी हैं और अब सीएम मनोहर लाल भी जल्द ही नई गाड़ी में सवार होंगे। सरकार की हाई पावर परचेज कमेटी में इस पर मुहर लग चुकी है। मीटिंग के बाद फैसला लिया गया है कि सीएम मनोहर लाल के लिए 1 करोड़ 10 लाख रुपये तक की मर्सिडीज बेंज 400 डी खरीदी जाएगी। इसके अलावा डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला भी इससे पहले अपनी गाड़ी बदल चुके हैं और दुष्यंत को करीब डेढ़ करोड़ की कीमत की लैंडक्रूजर मिली है। इससे पहले मनोहर सरकार ने अपने पहले कार्यकाल में मुख्यमंत्री के लिए लैंड क्रूजर खरीदी थी। बाद में वो गाड़ी उस वक्त के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी को सौंप दी गई थी। अपने पहले कार्यकाल में खरीदी गई लैंड क्रूजर को सीएम के लिए सीआईडी इनपुट को देखते हुए खरीदा गया था। इसे बाद में बुलेट प्रूफ भी किया जाना था लेकिन उससे पहले ही इसे राज्यपाल को सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- CM मनोहर लाल बोले- कृषि कानूनों पर भ्रम फैला रहा विपक्ष, यही हाल रहा तो उनका भविष्य अंधकारमय यह भी पढ़ें- लाठीचार्ज को लेकर करनाल में हुई किसान पंचायत, लिए गए ये तीन फैसले मौजूदा सरकार में दुष्यंत चौटाला अकेले ऐसे नेता हैं जिन्हें सरकार ने दो बड़ी गाड़ियां दी हुई हैं। पिछले दिनों ही उनकी लिए दो नयी इंडेवर खरीदी गई थी। इस बीच उन्होंने एक इंडेवर वापस लौटा दी और सरकार ने उन्हें लैंड क्रूजर दे दी। वहीं राज्य के गृह व स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को लगभग 70 लाख रुपए कीमत की मर्सिडिज कार अभी मुहैया करवाई गई है। इससे पहले विज के पास होंडा सीआरवी थी। प्रदेश के अन्य सभी मंत्रियों की गाड़ियां भी अब सरकार ने बदल दी हैं। मंत्रियों को लगभग 40 लाख रुपए कीमत की टोयटा फॉरच्यूनर दी गई हैं। मंत्री कार सेक्शन में 15 गाड़ियों को कंडम घोषित किया गया है। अब इन गाड़ियों को खुली नीलामी के जरिये बेचा जाएगा।


Top News view more...

Latest News view more...