गृह मंत्री विज बोले, प्रदेश के प्रत्येक थाने में 2-2 PCR करवाई जाएंगी उपलब्ध
Arvind Kumar
December 3rd 2019 10:43 AM
चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं एवं लोगों को शीघ्र सहायता पहुंचाने के लिए प्रदेश के प्रत्येक थाने में 2-2 पीसीआर उपलब्ध करवाई जाएगी। इसके लिए जल्द ही 400 से अधिक वाहन खरीदे जाएंगे।विज ने कहा कि पूरे हरियाणा की पुलिस को अलर्ट पर रखा गया है ताकि राज्य में कोई भी आपराधिक तत्व कहीं पर भी को असामाजिक गतिविधि को अंजाम न दे सके।