रक्षा सौदे थे कांग्रेस का ATM, सोलन रैली में बोले पीएम मोदी

By  Arvind Kumar May 13th 2019 05:32 PM -- Updated: May 13th 2019 05:33 PM

सोलन। (पराक्रम चंद) हिमाचल प्रदेश के सोलन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर अपने नाम पर वोट की अपील की। मंच से मोदी ने नारे लगाते हुए कहा कि एक बार फिर मोदी सरकार... लेकिन हमें मोदी सरकार के साथ-साथ हिमाचल की चारों सीटे भी चाहिए। सभी वोटर कमल पर वोट दबाएं जो सीधे मेरे ख़ाते में जाएगा।

कांग्रेस पर एक के बाद एक ताबड़तोड़ हमले बोलते हुए मोदी ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार देश में गड्डा खोदकर गई थी। हमारी सरकार ने आते ही उसे भरने का प्रयास किया।

Modi Solan प्रधानमंत्री की जनसभा में मौजूद भीड़

पीएम मोदी ने कहा कि 2004 में अगर कांग्रेस अटल बिहारी वाजपेयी की नीतियों पर भी चली होती तो हालात इतनी ख़राब नहीं होती। लेकिन उन्होंने उनकी नीतियों को साइडलाइन किया और अपनी मर्जी से देश चलाया, जिसके चलते विकास दर घटी और महंगाई बढ़ती गई।

यह भी पढ़ें : ममता के गढ़ में जाकर गरजे अमित शाह, बोले- दम है तो अरेस्ट करके दिखाओ

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस आज के दौर में देश की वोट कटुआ पार्टी बनकर रह गई है। ये हम लोग नहीं बल्कि कांग्रेस के ही लोग खुद कहते हैं। पूर्वजों के नाम पर वोट मांगते हैं, लेकिन जब सवाल पूछे जाते हैं कि उन्होंने ये सब किया तो कहते हैं कि 'हुआ तो हुआ।' इसी सोच ने भारत की रक्षा नीति और सैन्य नीति को इतना कमजोर कर दिया।

पीएम मोदी ने कहा कि एक उदाहरण से कांग्रेस का सैन्य प्रेम उजागर होता है। जिसमें सेना ने बुलेट प्रूफ जैकेट की मांग की थी। सैनिक शहीद होते रहे लेकिन कांग्रेस ने ये मांग नहीं मानी।

यह भी पढ़ें : ‘दीदी’ और शाह आमने-सामने, जाधवपुर में रैली की नहीं मिली इजाजत

मोदी ने कहा कि अपनी इसी सोच की वज़ह से कांग्रेस और महामिलावटी लोगों ने देश की रक्षा के बारे में न गंभीरता से सोचा और न ही कोई कदम उठाया। आज से पहले भारत अपनी सुरक्षा के लिए बाकी देशों पर निर्भर था, लेकिन कांग्रेस ने इसपर कोई विचार नहीं किया। बाकी देशों से सौदे होते थे जो कांग्रेस के लिए एक तरह का ATM था। कोई रक्षा सौदा ऐसा नहीं, जिसमें कांग्रेस ने घोटाला न किया हो।

यह भी पढ़ेंकांग्रेस कह रही ‘हुआ तो हुआ’, जनता कह रही ‘अब बहुत हुआ’ : मोदी

Related Post