फतेहाबाद: किसानों ने जलाया विधायक देवेंद्र सिंह बबली का पुतला

By  Arvind Kumar June 3rd 2021 02:57 PM

फतेहाबाद। (साहिल रुखाया) फतेहाबाद के टोहाना इलाके के विधायक देवेंद्र सिंह बबली और किसानों के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कल भी किसानों के एक गुट के द्वारा दवेंद्र सिंह बबली के गांव में जाकर उसके घर का घेराव करने की कोशिश की गई, इसके बाद पुलिस ने 27 लोगों को हिरासत में लिया था। देर रात पुलिस के द्वारा आज 24 लोगों को रिहा कर दिया गया जबकि 3 लोगों पर मामला दर्ज कर दिए गए।

आज किसानों का गुस्सा उसी को लेकर भड़का और सभी किसान फतेहाबाद के लघु सचिवालय के बाहर एकत्रित हुए हैं। किसानों के द्वारा फतेहाबाद लघु सचिवालय के बाहर रोष जाहिर करते हुए टोहाना के विधायक देवेंद्र सिंह बबली का पुतला जलाया गया। किसानों ने लघु सचिवालय के बाहर नारेबाजी भी की।

यह भी पढ़ें- हरियाणा में सूरजमुखी की फसल की खरीद शुरू

यह भी पढ़ें- अब घर बैठे ठीक करवा सकेंगे बिजली रीडिंग संबंधी त्रुटियां

किसान नेता मनदीप सिंह ने बताया कि देवेंद्र सिंह बबली के द्वारा किसानों के साथ बदसलूकी की गई लेकिन पुलिस ने किसानों पर ही मामले दर्ज कर दिए। विरोध करने गए किसानों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और 3 किसानों पर केस दर्ज कर लिया गया। उन्होंने कहा कि इसी के विरोध में आज उन्होंने लघु सचिवालय के बाहर विधायक का पुतला जलाया है।

मनदीप सिंह ने कहा कि 5 जून को किसान प्रदेश के सभी विधायकों और सांसदों के घर के बाहर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाकर प्रदर्शन करेंगे। 6 जून को किसान टिकरी बॉर्डर के लिए कूच करेंगे।

Related Post